लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: घूस प्रकरण में आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 23, 2020 20:00 IST

Open in App

जयपुर, 23 दिसंबर राजस्‍थान भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) ने आईएएस अधिकारी और बारां जिले के पूर्व कलेक्‍टर इंद्र सिंह राव को बुधवार को रिश्‍वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी की टीम ने गत नौ दिसंबर को बारां के तत्‍कालीन जिला कलेक्टर इंद्र सिंह के निजी सहायक (पीए) को पेट्रोल पम्प का अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी करने की ऐवज में 1.40 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

इस मामले में कलेक्‍टर की भूमिका संदिग्‍ध होने पर राज्‍य सरकार ने उसी रात उन्‍हें उनके पद से हटा कर पदस्‍थापन की प्रतीक्षा (एपीओ) में रख दिया था।

ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया, ''उक्‍त मामले की जांच से तत्‍कालीन जिला कलेक्‍टर इंद्र सिंह राव के खिलाफ उनकी भूमिका के संबंध में पर्याप्‍त सबूत मिलने पर राव को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।''

उन्होंने कहा कि आरोपी अधिकारी के आवास पर तलाशी भी ली जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान