लाइव न्यूज़ :

राजस्थान उच्च न्यायालय ने एक किशोरी के गर्भपात के अनुरोध संबंधी अर्जी पर सुनवाई की

By भाषा | Updated: December 29, 2020 21:41 IST

Open in App

जोधपुर, 29 दिंसबर राजस्थान उच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक ऐसे व्यक्ति की अर्जी पर सुनवाई की, जो अपनी किशोरवय बेटी का 21 माह का गर्भ गिरवाना चाहता है।

यौन शोषण के एक अन्य मामले में राज्य बाल अधिकार आयोग ने 12 साल की एक लड़की द्वारा यहां सरकारी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म देने के संबंध में पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

न्यायमूर्ति संदीप मेहता ने मंगलवार को शीतकालीन अवकाश के दौरान 17 वर्षीय एक किशोरी की याचिका पर सुनवाई की और एक अस्पताल के मेडिकल बोर्ड को अगली सुनवाई की तारीख 31 दिसंबर को गर्भपात के बारे में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

इस किशोरी को जनवरी, 2020 में उसका एक रिश्तेदार कथित रूप से फुसलाकर तेलंगाना ले गया, जहां उसने एक मंदिर में उसके साथ ब्याह रचा लिया।

पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर तेलंगाना में लड़की के होने का पता लगाया।

याचिकाकर्ता के वकील एम एम धेरा के अनुसार लेकिन लड़की ने अपने माता-पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया, तब उसे एक आश्रय गृह भेजा गया, जहां वह गर्भवती पायी गयी।

धेरा के मुताबिक बाद में वह पिता एवं भाई से मिलने के बाद घर जाने को राजी हुई और उसने यह विचार करते हुए गर्भपात की इच्छा जतायी कि यह उसके बच्चे के लिए एक दाग होगा। उसके बाद उसके पिता उच्च न्यायालय पहुंचे।

ऐसे ही एक अन्य मामले में राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सोमवार रात को यहां एक सरकारी अस्पताल में 12 साल की लड़की द्वारा एक बच्चे को जन्म देने के बाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नागरिक अधिकार), पुलिस महानिरीक्षक (जोधपुर रेंज) और पुलिस अधीक्षक (जोधपुर ग्रामीण) से रिपोर्ट मांगी।

इस लड़की का उसके एक पड़ोसी ने ही कथित रूप से यौन शोषण किया था। सोमवार को उसने पेटदर्द की शिकायत की , तब उसकी मां उसे अस्पताल ले गयी जहां उसने एक शिशु को जन्म दिया। लड़की के अनुसार उसका एक साल से यौन शोषण किया जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!