लाइव न्यूज़ :

राजस्थान उच्च न्यायालय ने भंवरी देवी अपहरण व हत्या मामले में छह आरोपियों को जमानत दी

By भाषा | Updated: August 10, 2021 22:03 IST

Open in App

जोधपुर, 10 अगस्त राजस्थान उच्च न्यायालय ने भंवरी देवी के अपहरण और हत्या के मामले में छह आरोपियों को मंगलवार को जमानत दे दी। इससे करीब दो हफ्ते पहले उच्चतम न्यायालय ने मामले में आरोपी परसराम बिश्नोई को जमानत दे दी थी।

बिश्नोई के मामले में शीर्ष अदालत का यही आदेश इन छह आरोपियों की जमानत का भी आधार बना। इसके साथ ही मामले के 17 में से आठ आरोपियों को जमानत मिल गई है, जिनमें रेशमाराम भी शामिल है।

मुख्य आरोपी महिपाल मदेरणा की जमानत अर्जी पर मंगलवार को फैसला नहीं हो सका। उसे फिलहाल इलाज के लिए अंतरिम जमानत मिली हुई है। उसने भी जमानत याचिका दायर की थी लेकिन अदालत इस पर 23 अगस्त को सुनवाई करेगी।

उच्चतम न्यायालय में परसराम के वकील महेश जेठमलानी की दलीलों ने इन सभी की जमानतों का आधार बनाया। जेठमलानी ने अदालत में दलील दी थी कि मामला दाखिल करने के चार साल बाद सुनवाई शुरू हुई और बिश्नोई 2012 से न्यायिक हिरासत में है।

एक आरोपी के वकील संजय बिश्नोई ने कहा, “उसी आधार पर, हमने दलील दी कि उसे न्यायिक हिरासत में नौ साल से अधिक हो गए है और मामले की सुनवाई कब पूरी होगी इसका पता नहीं है।”

दलीलों को मानते हुए न्यायमूर्ति दिनेश मेहता ने सभी छह आरोपियों को जमानत दे दी और मदेरणा की याचिका को 23 अगस्त को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

न्यायिक हिरासत में जेल में बंद अन्य आरोपियों में मलखान सिंह बिश्नोई और उसकी बहन इंद्रा बिश्नोई, बिश्नाराम बिश्नोई, कैलाश जाखड़, शहाबुद्दीन, अमरचंद (भंवरी देवी का पति) और दो अन्य शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र