लाइव न्यूज़ :

राजस्थान उच्च न्यायालय ने पुलिस को फिल्म निर्देशक प्रकाश झा के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: February 15, 2021 21:35 IST

Open in App

जोधपुर, 15 फरवरी राजस्थान उच्च न्यायालय ने सोमवार को पुलिस को निर्देश दिए कि वह वेब सीरीज ''आश्रम'' में कथित तौर पर दलितों की भावनाएं आहत करने को लेकर दर्ज प्राथमिकी के मामले में फिल्म निर्देशक प्रकाश झा के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं करे।

प्रकाश झा पर इस वेब सीरीज में दलित समुदाय को ''आपत्तिजनक'' तरीके से पेश करने का आरोप है।

उच्च न्यायालय की जोधपुर पीठ ने झा के खिलाफ जोधपुर के लुनी पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के अनुरोध वाली निर्देशक की याचिका पर होने वाली सुनवाई की अगली तारीख तक के लिए उन्हें यह राहत प्रदान की।

न्यायमूर्ति मनोज कुमार गर्ग की पीठ ने शिकायतकर्ता और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया और उन्हें झा की याचिका के संदर्भ में छह सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए भी कहा।

वेब सीरीज के पहले एपिसोड में कथित तौर पर दिखाया गया है कि शादी करने जा रहे दलित समुदाय के जोड़े के घोड़े पर सवार होकर जाने के दौरान ऊंची जाति के लोगों द्वारा उनका अपमान किया जाता है। इस सीन को लेकर ही आपत्ति जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र