लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर तपा राजस्थान, लू की चेतावनी

By भाषा | Updated: June 30, 2021 20:31 IST

Open in App

जयपुर, 30 जून मानसून की आहट के बीच राजस्थान के अनेक इलाके एक बार फिर तेज गर्मी की चपेट में हैं जहां मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी दी है। राज्य में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान चूरू व करौली में सबसे अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी खासी गर्मी पड़ रही है। जहां बुधवार दिन में अधिकतम तापमान चूरू व करौली में 44.4 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 44.3 डिग्री, पिलानी में 44.2 डिग्री, गंगानगर में 44.1 डिग्री, अलवर में 44.0 डिग्री, बीकानेर में 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी चार पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। उदयपुर संभाग के जिलों में आज भी कहीं कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

वहीं आगामी 48 घंटों के दौरान बीकानेर, जोधपुर, जयपुर भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां