लाइव न्यूज़ :

Rajasthan ki Taza Khabar: कोरोना वायरस पर राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- इस होली में चीनी उत्पादों के इस्तेमाल से बचें

By भाषा | Updated: March 9, 2020 15:28 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी रविवार रात अधिकारियों के साथ बैठक की और हालात का जायजा लिया। गहलोत ने कहा कि कुल 309 नमूने मिले हैं

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस: भारत में अब-तक कुल 43 मामले सामने आए हैं। जिसमें 40 पॉजिटिव हैं और 3 ठीक हो गए हैं।मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ के लोगों ने हालात को संभालने का अच्छा काम किया है।

जयपुर: राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने सोमवार को लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर इस बार होली पर वे चीन के उत्पादों का इस्तेमाल नहीं करें। उन्होंने कहा कि राज्य में हालात काबू में हैं लेकिन लोगों को सतर्क रहना चाहिए और बुखार या जुकाम जैसे लक्षण नजर आने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

मंत्री रघु  शर्मा ने एक वीडियो में कहा, ‘‘लोगों को होली पर चीन के उत्पादों और रासायनिक रंगों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। प्राकृतिक रंग और गुलालों का प्रयोग करें।’’ उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ के लोगों ने हालात को संभालने का अच्छा काम किया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी रविवार रात अधिकारियों के साथ बैठक की और हालात का जायजा लिया। गहलोत ने कहा कि कुल 309 नमूने मिले हैं जिनमें से 304 की रिपोर्ट नेगेटिव जबकि दो लोगों (इतालवी जोड़ा) पॉजीटिव आई है। तीन नमूनों की जांच चल रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों