लाइव न्यूज़ :

राजस्थान ने कोरोना से लड़ने के लिए राष्ट्र को दिये चार आदर्श, इस जंग में सफलता के लिए अब आमजन को निभानी होगी अहम भूमिका

By धीरेंद्र जैन | Updated: May 28, 2020 19:23 IST

राजस्थान सरकार ने कोरोना से लड़ने के लिए उचित दवाओं का चयन किया और एसएमएस के डॉक्टरों ने एचआईवी, स्वाइन फ्लू व मलेरिया दवाओं से मरीजों को स्वस्थ किया बाद में इसी कांबीनेशन को प्रयोग करने के लिए आईसीएमआर ने सभी से कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान ने कोरोना महामारी के विरुद्ध लड़ने के लिए देश को चार उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सराहना कर चुके हैं।

जयपुर: राजस्थान ने कोरोना महामारी के विरुद्ध लड़ने के लिए देश को चार उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किये हैं। चाहे वह दवाओं के उचित संयोजन का फॉर्मूला हो अथवा प्रदेश में पहले कोरोना हॉटस्पॉट बने भीलवाड़ा में कोरोना पर काबू पाने का आदर्श माॅडल या राजधानी जयपुर का सीमाबंदी मॉडल। भले वह जांचों में तेजी लाने की बात हो अथवा कोरोना की जांच के लिए उपलब्ध कराई गई खराब रैपिड किट के बारे में केंद्र को सटीक जानकारी देने की बात राजस्थान ने हमेशा ही पहल कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रदेश के भीलवाड़ा मॉडल के लिए तो स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सराहना कर चुके हैं। अब इस अदृश्य दुश्मन के खिलाफ जंग में अहम भूमिका निभाने की बारी आमजन की है।

लॉकडाउन के कारण ठप पड़ने लगी आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए छूट का दायरा बढ़ाया गया है। ऐसे में कोरोना पर काबू करने के लिए सिर्फ ये मॉडल ही काफी नहीं हैं, बल्कि हर राजस्थानी को कोरोना को हराने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। सबसे बड़ी जिम्मेदारी सोशल डिस्टेंसिंग और हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करने की है। प्रवासियों के आने के बाद संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जो चिंताजनक है। ऐसे में हमारा चैकन्ना रहना सबसे ज्यादा जरूरी है। इस संकट काल में हम नागरिक धर्म निभाकर ही खुद को और दूसरों को कोरोना से बचा सकते हैं।

आज कोरोना से स्वयं को एवं दूसरों को बचाने के लिए ये चार प्रयास किये जाने अनिवार्य हैं - पहला, मास्क पहनें, जिससे सभी संक्रमण से बच सकें। दूसरा, बार बार साबुन से 20 सेकंड तक हाथ धोएं और सेनिटाइजर का प्रयोग करें। तीसरा, दूसरों से कम से कम दो मीटर की दूरी रखें और चैथा वृद्ध, बच्चे और बीपी, शुगर जैसे रोगों से ग्रसित बाहर न निकले, क्योंकि इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से संक्रमण का भय सर्वाधिक है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने कोरोना से लड़ने के लिए उचित दवाओं का चयन किया और एसएमएस के डॉक्टरों ने एचआईवी, स्वाइन फ्लू व मलेरिया दवाओं से मरीजों को स्वस्थ किया बाद में इसी कांबीनेशन को प्रयोग करने के लिए आईसीएमआर ने सभी से कहा था।

राजस्थान प्रति दस लाख पर 3984 लोगों की जांच करने वाला देश का पहला राज्य है। जबकि देश में इतनी ही आबादी पर 2174 सेंपल लिये गये है। भीलवाड़ा-जयपुर आदर्श- भीलवाड़ा सबसे पहले हॉटस्पॉट बना था, लेकिन यहां कोरोना जल्दी काबू में आ गया। केंद्र ने इसे देश के लिए मॉडल बताया। वहीं, जयपुर के रामगंज में 10 हजार बुजुर्गों की निगरानी करके कोरोना को नियंत्रित कर हालात संभाले गये। 

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो