लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: दूसरे दिन भी ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, नागौर में बिजली गिरने से महिला की मौत

By धीरेंद्र जैन | Updated: March 7, 2020 07:21 IST

राजस्थान में अचानक मौसम तत्र में हुए बदलाव के बाद जहां गुरुवार को  प्रदेश के 10 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश हुई थी वहीं शुक्रवार को भी सीकर, अजमेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में बरसात व ओलावृष्टि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में अचानक मौसम तत्र में हुए बदलाव के बाद जहां गुरुवार को  प्रदेश के 10 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश हुई थी वहीं शुक्रवार को भी सीकर, अजमेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में बरसात व ओलावृष्टि हुई। अजमेर के हिन्दुओं के तीर्थ पुष्कर के साथ ही सीकर जिले में कुछ स्थानों पर ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है

राजस्थान में अचानक मौसम तत्र में हुए बदलाव के बाद जहां गुरुवार को  प्रदेश के 10 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश हुई थी वहीं शुक्रवार को भी सीकर, अजमेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में बरसात व ओलावृष्टि हुई।

अजमेर के हिन्दुओं के तीर्थ पुष्कर के साथ ही सीकर जिले में कुछ स्थानों पर ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है।

वहीं श्रीगंगानगर के पीलीबंगा और हनुमागढगढ़ के रावतसर में हुई तेज बरसात के बाद सड़कों पर पानी भरने से जगह जगह वाहनों का जाम लग गया। वहीं रावतसर में रात से जारी बारिश के चलते आरडब्ल्यूएम व डीडब्ल्यूडी नहर में कटाव लगने से  200 बीघा जमीन जलमग्न हो गई।

नागौर जिले की नांवा तहसील में बिजली गिरने से एक महिला की मौत् हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया। दोनों खेत में काम कर रहे थे।

हनुमानगढ़ के रावतसर में देर शाम से रुक कर बारिश आज सुबह तक जारी तेज बारिश के कारण नगर पालिका रोड पर काफी अधिक पानी भर गया और मुख्य बाजार भी जलमग्न हो गया। यहां 23 एमएम बारिश दर्ज की गई। 

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग में बादल गरजने के साथ हल्की बरसात हो सकती है। शनिवार को जयपुर और और भरतपुर संभाग में वर्षा हो सकती है। शेष राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आठ और नौ मार्च को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरलोकमत हिंदी समाचारमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं