लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना वायरस से मौत पर 50 लाख का मुआवजा, लिस्ट में डॉक्टर, पुलिस सहित सफाई कर्मचारी भी शामिल

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 11, 2020 12:44 IST

राजस्थान में बढ़ते कोरोना वायरस प्रकोप की वजह से अशोक गहलोत सरकार ने घोषणा की है कि अगर इस महामारी के कारण परमानेंट सरकारी कर्मचारी या संविदा कर्मचारी की मौत होती है, तो उनके परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान सरकार ने राज्य में अब सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर बैन लगा दिया है।संबंधित व्यक्ति को आईपीसी की धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया जा सकता है।

जयपुर: कोरोना वायरस (Coronavirus) जहां एक ओर पूरे देश को अपनी गिरफ्त में ले चुका है तो वहीं अब केंद्र सरकार के बाद राजस्थान सरकार ने फैसला किया है कि वो किसी भी कोरोना वॉरियर की मौत होने पर उसके परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा देगी। 

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने ये ऐलान तब किया है, जब हाल ही केंद्र की मोदी सरकार ने कहा था कि अगर परमानेंट सरकारी या संविदा पर होने वाले कर्मचारी की मृत्यु कोरोना वायरस के कारण होती है तो उसके परिजनों को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। 

वहीं,  गहलोत सरकार ने मौत की लड़ाई लड़ने वाले पुलिसकर्मी और स्वास्थय विभाग की टीम के अलावा पटवारी, ग्राम सेवक, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जैसे संविदा कर्मचारियों को भी मुआवजे की सूची में शामिल किया है। इस लिहाज से यदि इनमें से किसी भी कर्मचारी की मौत महामारी के चलते होती है तो उनके परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

आपको बता दें कि राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर शनिवार (11 अप्रैल) सुबह 579 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सामने आए नये मामलों में 14 कोटा के और चार बीकानेर के मामले हैं। कोटा से दर्ज नए मामले संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित तेलघर और चंद्रघाट इलाकों में सामने आए हैं। 

वहीं, बीकानेर में जो चार लोग संक्रमित पाए गए हैं, वे पहले से संक्रमित बुजुर्ग महिला के पारिवारिक सदस्य हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 50 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। जयपुर में अब तक राज्य में सबसे ज्यादा 221 मामले सामने आ चुके हैं।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकोरोना वायरसराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन