लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : मुख्यमंत्री के सलाहकारों की नियुक्ति पर राज्यपाल ने राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगा

By भाषा | Updated: November 25, 2021 14:27 IST

Open in App

जयपुर, 25 नवंबर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य सरकार द्वारा हाल में नियुक्त मुख्यमंत्री के सलाहकारों के संवैधानिक दर्जा के बारे में मुख्य सचिव से जानकारी मांगी है।

राजभवन सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने इस बारे में विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ द्वारा दिए गए ज्ञापन को मुख्य सचिव को भेजा और इन नियुक्तियों के संवैधानिक दर्जा के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है।

राठौड़ ने अपने ज्ञापन में मुख्यमंत्री के सलाहकारों की नियुक्ति एवं संसदीय सचिवों की संभावित नियुक्ति को संविधान के अनुच्छेद 164 (1 ए), 191 (1) (ए) एवं अनुच्छेद 246 के प्रावधानों तथा उच्चतम न्यायालय एवं आधा दर्जन उच्च न्यायालयों के निर्णयों का उल्लंघन बताया है और कहा है कि राज्य सरकार असंवैधानिक कृत्य कर असंतुष्ट विधायकों को खुश कर रही है।

उन्होंने राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री के सलाहकारों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने तथा संसदीय सचिवों की संभावित नियुक्ति नहीं करने की मांग की थी।

राज्य सरकार ने रविवार को कांग्रेस विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा व दानिश अबरार तथा निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर, संयम लोढ़ा, रामकेश मीणा को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया। राज्य सरकार द्वारा 15 विधायकों को संसदीय सचिव बनाए जाने की भी संभावना है।

इससे पहले गहलोत मंत्रिपरिषद के पुनर्गठन के तहत 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी जिनमें तीन मौजूदा मंत्रियों को राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन सलाहकारों के साथ पहली बैठक बुधवार रात की।

वहीं, राठौड़ ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘संविधान के तमाम प्रावधानों के प्रतिकूल मात्र पार्टी में उभरते हुए असंतोष को दबाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छह विधायकों को उपकृत करते हुए सलाहकार के पद पर नियुक्त किया है। लेकिन प्रावधानों के मुताबिक किसी भी विधायक को लाभ के पद से नवाजा नहीं जा सकता है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘अंतर्कलह से जूझती कांग्रेस सरकार विधायकों को प्रलोभन देकर खुश करना चाह रही है। महामहिम राज्यपाल महोदय को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने मुख्यमंत्री सलाहकारों की नियुक्ति एवं संसदीय सचिवों की संभावित नियुक्ति के संबंध में मेरे पत्र पर संज्ञान लेकर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों