राजस्थान: राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर सिंधू को बधाई दी
By भाषा | Updated: August 1, 2021 22:38 IST2021-08-01T22:38:11+5:302021-08-01T22:38:11+5:30

राजस्थान: राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर सिंधू को बधाई दी
जयपुर, एक अगस्त राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को तोक्यो ओलंपिक खेलों में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने पर पी.वी. सिंधू को बधाई दी है।
मिश्र ने एक बयान में कहा कि सिंधू ने अपने शानदार खेल से लगातार दूसरी बार ओलंपिक में पदक जीत कर बेहतरीन उपलब्धि हासिल की है। पूरे देश को उन पर नाज है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिये सिंधू को बेहतरीन प्रदर्शन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही वह दो ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है। उनका समर्पण और धैर्य प्रेरणादायक है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।