राजस्थान: राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने वोरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: December 21, 2020 18:07 IST2020-12-21T18:07:03+5:302020-12-21T18:07:03+5:30

Rajasthan: Governor, Chief Minister condoles Vora's death | राजस्थान: राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने वोरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

राजस्थान: राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने वोरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

जयपुर, 21 दिसम्बर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित तमाम नेताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक जताया है। गहलोत ने वोरा के निधन को पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति करार दिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वोरा का सोमवार को नयी दिल्ली में निधन हो गया। वह 93 साल के थे।

राज्यपाल मिश्र ने ट्वीट किया,''मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। मेरी संवेदना उनके परिजनों, मित्रों और समर्थकों के साथ हैं।''

वहीं, मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर कहा,''कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के निधन पर हार्दिक संवेदना। मोतीलाल वोरा हमारे सबसे वरिष्ठ नेता थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस के लिए दिया।''

उन्होंने कहा कि वोरा का निधन पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

विधानसभा अध्यक्ष डा. सीपी जोशी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां व अन्य नेताओं ने भी वोरा के निधन पर शोक जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajasthan: Governor, Chief Minister condoles Vora's death

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे