लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच अशाोक गहलोत सरकार ने गिराई 103 IAS अधिकारियों पर गाज, हुआ ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट  

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 3, 2020 13:31 IST

राजस्थान सरकार ने डीबी गुप्ता की जगह राजीव स्वरूप को मुख्य सचिव बनाया है। इसी तरह अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह को गृह सचिव का कार्यभार दिया गया है। अभी तक इस पद पर राजीव स्वरूप थे। 

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान सरकार ने 103 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। राजस्थान में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव स्वरूप को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है।

जयपुरः कोरोना वायरस के फैले संक्रमण के बीच राजस्थान की अशोह गहलोत ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। दरअसल, सरकार ने 103 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव स्वरूप को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। राज्य के कार्मिक विभाग ने गुरुवार देर रात इन तबादलों व प्रशासनिक फेरबदल का आदेश निकाला। 

राज्य सरकार ने डीबी गुप्ता की जगह राजीव स्वरूप को मुख्य सचिव बनाया है। इसी तरह अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह को गृह सचिव का कार्यभार दिया गया है। अभी तक इस पद पर राजीव स्वरूप थे। 

वहीं अखिल अरोड़ा को रोहित कुमार सिंह की जगह चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। कुल मिलाकर तीन अतिरिक्त मुख्य सचिव, पांच संभागीय आयुक्त व 15 जिला कलेक्टरों के नाम इस तबादला सूची में हैं। 

 

इससे पहले 29 जून को  स्थानीय निकाय व पंचायतों के प्रस्तावित चुनावों से पहले राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 144 अधिकारियों के तबादले किए थे। कार्मिक विभाग ने इस बारे में एक आदेश जारी किया था, जिसके अनुसार तीन दर्जन से ज्यादा उपखंड अधिकारी एसडीएम को बदला गया था। वहीं, आठ अधिकारियों के पहले किए गए तबादले रद्द किए गए थे तो तीन अधिकारियों को पदस्थापन्न की प्रतीक्षा में रखा गया था।

राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला परिषदों व पंचायत समितियों के चुनाव कराने की तैयारी कर ली है हालांकि इसका कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है। राज्य में 129 स्थानीय निकायों का कार्यकाल अगस्त में पूरा होगा। आदेश में 2019 बैच के 89 अधिकारियों को भी शामिल किया गया है, जिनके प्रशिक्षण के दो महीने अभी बाकी हैं। अधिकारियों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए सरकार ने इन्हें पदस्थापित करने का फैसला किया है। 

टॅग्स :राजस्थान सरकारअशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया