कोरोना संकट के बीच अशाोक गहलोत सरकार ने गिराई 103 IAS अधिकारियों पर गाज, हुआ ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट
By रामदीप मिश्रा | Updated: July 3, 2020 13:31 IST2020-07-03T13:31:38+5:302020-07-03T13:31:38+5:30
राजस्थान सरकार ने डीबी गुप्ता की जगह राजीव स्वरूप को मुख्य सचिव बनाया है। इसी तरह अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह को गृह सचिव का कार्यभार दिया गया है। अभी तक इस पद पर राजीव स्वरूप थे।

राजस्थान सरकार ने 103 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। (फाइल फोटो)
जयपुरः कोरोना वायरस के फैले संक्रमण के बीच राजस्थान की अशोह गहलोत ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। दरअसल, सरकार ने 103 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव स्वरूप को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। राज्य के कार्मिक विभाग ने गुरुवार देर रात इन तबादलों व प्रशासनिक फेरबदल का आदेश निकाला।
राज्य सरकार ने डीबी गुप्ता की जगह राजीव स्वरूप को मुख्य सचिव बनाया है। इसी तरह अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह को गृह सचिव का कार्यभार दिया गया है। अभी तक इस पद पर राजीव स्वरूप थे।
वहीं अखिल अरोड़ा को रोहित कुमार सिंह की जगह चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। कुल मिलाकर तीन अतिरिक्त मुख्य सचिव, पांच संभागीय आयुक्त व 15 जिला कलेक्टरों के नाम इस तबादला सूची में हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला परिषदों व पंचायत समितियों के चुनाव कराने की तैयारी कर ली है हालांकि इसका कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है। राज्य में 129 स्थानीय निकायों का कार्यकाल अगस्त में पूरा होगा। आदेश में 2019 बैच के 89 अधिकारियों को भी शामिल किया गया है, जिनके प्रशिक्षण के दो महीने अभी बाकी हैं। अधिकारियों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए सरकार ने इन्हें पदस्थापित करने का फैसला किया है।




