लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम' एक मई से

By भाषा | Updated: March 27, 2021 15:17 IST

Open in App

जयपुर, 27 मार्च राजस्थान सरकार अपनी महत्वाकांक्षी सार्वभौम स्वास्थ्य बीमा कवरेज योजना एक मई से शुरू करेगी जिसके लिए पंजीकरण एक अप्रैल से शुरू होगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के बजट 2021-22 में इसकी घोषणा की थी। इस ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना’ के तहत राज्य के सभी परिवारों को पांच लाख रुपये प्रतिवर्ष की कैशलैस चिकित्सा बीमा सुविधा दी जाएगी।

गहलोत ने यहां विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं के ऑनलाइन लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "हम एक मई से यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम लागू करने जा रहे हैं जिसके लिए पंजीकरण एक अप्रैल से शुरू होगा।'

उन्होंने कहा कि चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा, "विकास कार्य, पानी, बिजली, शिक्षा, सिंचाई, सामाजिक कल्याण और अन्य क्षेत्र सरकार की प्राथमिकताओं में हैं, लेकिन इन सब से अधिक स्वास्थ्य हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता वाला क्षेत्र है।"

उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी को बजट पेश करते समय गहलोत ने राज्य में 'यूनिर्वसल हेल्थ स्कीम' लागू करने की घोषणा की थी। बाद में बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा था कि यह ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना’ इस साल मजदूर दिवस पर एक मई से लागू हो जाएगी। इसके तहत राज्य के सभी परिवारों को 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक कैशलैस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवायी जायेगी।

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर पर चिंता व्यक्त करते हुए गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने कुछ प्रतिबंध लगाए हैं लेकिन हालात बिगड़े तो इन्हें और सख्त किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने लॉकडाउन लगाने की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि इससे नुकसान होता है और यह कोई समाधान नहीं है।

उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो राज्य सरकार लॉकडाउन लगाए बिना सख्त प्रावधान लागू करेगी। स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह और वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसके दौरान विभिन्न परियोजनाओं की नींव रखी गई और कुछ अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी