लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम' एक मई से

By भाषा | Updated: March 27, 2021 17:39 IST

Open in App

जयपुर, 27 मार्च राजस्थान सरकार राज्य के हर परिवार को स्वास्थ्य बीमे के दायरे में लाने के लिए अपनी महत्वाकांक्षी 'यूनिर्वसल हेल्थ स्कीम' एक मई से शुरू करेगी, जिसके लिए पंजीकरण एक अप्रैल से शुरू होगा।

मुख्यमंत्री गहलोत ने यहां विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं के ऑनलाइन लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में यह जानकारी दी। वह मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य के विभिन्न स्थानों पर चिकित्सालयों व चिकित्सा संस्थानों में 55 करोड़ रूपये से अधिक लागत के 16 कार्यों का लोकार्पण और दो कार्यों का शिलान्यास करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य में हर परिवार को स्वास्थ्य बीमा के दायरे में लाने के लिए एक अप्रैल से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी और एक मई को मजदूर दिवस के मौके पर बीमा सुविधा की योजना शुरू हो जाएगी।

इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) व सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना (एसईसीसी) के दायरे में आने वाले परिवारों के साथ संविदाकर्मियों, लघु व सीमान्त किसानों को निःशुल्क तथा अन्य परिवारों को बीमा प्रीमियम की 50 प्रतिशत राशि (लगभग 850 रूपये वार्षिक खर्च) पर सरकारी तथा निजी चिकित्सा संस्थानों में कैशलेस इलाज के लिए प्रतिवर्ष पांच लाख रूपये तक की चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी को बजट पेश करते समय गहलोत ने राज्य में यूनिर्वसल हेल्थ स्कीम ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना’ लागू करने की घोषणा की थी।

गहलोत ने कहा कि चिकित्सा व स्वास्थ्य क्षेत्र राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। पिछले दो साल में राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार ‘निरोगी राजस्थान‘ को अपना ध्येय वाक्य बनाया और तैयारियों का फायदा कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में राज्य को मिला।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा व चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछले एक साल में हुए कार्यों का जिक्र किया एवं बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया।

परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि बजट में सभी को उम्मीद से ज्यादा मिला है। नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचेतक व महेश जोशी सहित कई सांसद-विधायक भी वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव