लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार आरएसएस नेता निम्बाराम का ‘‘इलाज’’ करेगी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

By भाषा | Updated: July 17, 2021 15:23 IST

Open in App

जयपुर, 17 जुलाई कांग्रेस के राजस्थान प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के आरोपी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता निम्बाराम का ‘‘इलाज’’ करेगी।

महंगाई और ईंधन कीमतों में वृद्धि के विरोध में आयोजित धरने के बाद डोटासरा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह हमारी सरकार थी जिसने आसाराम बापू का इलाज किया और उसे गिरफ्तार किया। आरएसएस के भ्रष्ट नेताओं का भी हमारी सरकार अब इलाज करेगी।’’

पिछले महीने घर-घर कचरा संग्रहण में लगी एक कंपनी से 20 करोड़ रुपये के कथित ‘‘कमीशन’’ की मांग के संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम का नाम भी शामिल है।

सोशल मीडिया पर कथित वीडियो वायरल होने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने इसके आधार पर जयपुर ग्रेटर नगर निगम की निलंबित महापौर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम और बीवीजी कंपनी के अधिकारी ओंकार सप्रे के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। वीडियो में राजाराम और सप्रे निगम से कंपनी को भुगतान दिलाने के एवज में कमीशन को लेकर बातचीत करते दिखाई दे रहे है, वहीं निम्बाराम उनके साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इन तीनों के अलावा चौथा आरोपी बीवीजी कंपनी का एक अन्य अधिकारी है।

डोटासरा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री केवल अपने ‘मन की बात’ कहते हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों के बारे में बात नहीं की। केंद्र सरकार बहरी और गूंगी है। लेकिन हमारे कार्यकर्ता गांवों में जाकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रचार करेंगे।’’ उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए