लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार राज्य में एक महीने में ग्रामीण परिवहन सेवा शुरू करेगी : खाचरियावास

By भाषा | Updated: February 15, 2021 16:05 IST

Open in App

जयपुर,15 फरवरी राजस्थान सरकार राज्य में एक महीने में ग्रामीण परिवहन सेवा (ग्रामीण बस सेवा) शुरू करेगी। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सोमवार को विधानसभा को यह जानकारी दी।

राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मंत्री ने बताया कि योजना कांग्रेस सरकार के कार्यकाल 2008-2013 के दौरान शुरू की गई थी जिसे भाजपा ने सत्ता में आने के बाद बंद कर दिया था।

उन्होंने कहा कि सरकार योजना को लेकर में गंभीर है और मुख्यमंत्री तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि सरकार को दो साल से ज्यादा हो गए लेकिन केवल ‘गंभीरता’ है। उन्होंने मंत्री से सवाल किया कि योजना की घोषणा कब की जायेगी।

मंत्री ने प्रतिपक्ष नेता के सवाल का जवाब देते हुए कहा योजना की घोषणा एक महीने अंदर अंदर कर दी जायेगी। मंत्री ने कहा कि उन्होंने सभी विधायकों से उनके विधानसभा क्षेत्रों में जहां जहां बस सेवा शुरू करनी है उनके रूट के बारे सुझाव के लिये पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे अभी भी कई रूट है जहां बस सेवा उपलब्ध नहीं है। ‘‘मैंने सभी विधायकों से ग्रामीण रूट जहां जहां बस सेवा शुरू करनी है उसके बारे में सुझाव मांगे हैं।’’

ऊंटों के संरक्षण से संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि ऊंट को 2014 में राज्य पशु घोषित किया गया था और 2015 में ऊंट के प्रवास या निर्यात के निषेध और विनिमय के लिये एक कानून बनाया गया था।

उन्होंने कहा कि आधुनिक खेती के साधनों के कारण खेती में ऊंट का उपयोग कम हो गया है और यह सत्य है कि चरवाहे ऊंटों को खुद के लिये छोड़ रहे हैं।

कटारिया ने बताया कि उनके नेतृत्व में गठित एक कमेटी ने सदन के सदस्यों से ऊंटों के सरंक्षण पर उनके सुझाव मांगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब