लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः मंत्री मीणा ने बताया- समर्थन मूल्य पर सूबे में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद होगी शुरू

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 7, 2019 19:57 IST

शासन सचिव मुग्धा सिन्हा ने आगामी गेहूं खरीद की आवश्यक तैयारियों के लिये सोमवार (7 जनवरी) शासन सचिवालय आयोजित बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये।

Open in App

राजस्थान के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात मंत्री रमेश चंद मीणा ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में एक अप्रैल और कोटा संभाग में 15 मार्च से गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद प्रारम्भ की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह खरीद नैफेड, एफसीआई, राजफैड एवं तिलम संघ के माध्यम से 30 जून तक चलेगी।

शासन सचिव मुग्धा सिन्हा ने आगामी गेहूं खरीद की आवश्यक तैयारियों के लिये सोमवार (7 जनवरी) शासन सचिवालय आयोजित बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये। 

उन्होनें बताया कि गेहूं के लिये 1840 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिये किसानों को ऑनलाइन पंजीयन करवाना होगा और वरीयता के आधार पर किसानों को तुलाई के लिये तारीख का आवंटन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं का बेचान करने के लिये इच्छुक किसान को गिरदावरी को ऑनलाइन पंजीयन के समय अपलोड करना होगा। किसानों को गिरदावरी उपलब्ध कराने के लिये राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान कर दिये गये हैं।

सिन्हा ने बताया कि किसानों की सहूलियत के लिये अधिक से अधिक खरीद केन्द्र स्थापित करने के लिये एफसीआई, राजफैड एवं तिलम संघ को निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि खरीद की सुचारू व्यवस्था के लिये मानव संसाधन का आंकलन करने के भी निर्देश दिये ताकि खरीद के समय उनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके तथा खरीद के समय अव्यवस्था न हो।

शासन सचिव ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीद के समय उसके भण्डारण और बारदान की उपलब्धता एक बड़ी समस्या होती है। खरीद के दौरान इनकी समस्या न हो इसके लिये खाद्य विभाग, एफसीआई, राजफैड एवं तिलम संघ को आवश्यक कदम उठाने के लिये निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने खरीद के समय किसानों को भुगतान की समस्या न हो इसके लिये रिवॉल्विंग फण्ड की आवश्यकता का आंकलन करने का निर्देश प्रदान किये।

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह