लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार बीमार स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लाएगी 'राइट टू हेल्थ' बिल

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 3, 2019 08:41 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुद्ध पेयजल व स्वास्थ्य सरकार की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसमें हृदय रोग, कैंसर व किडनी जैसे रोगों के इलाज के लिए भी दवाइयां उपलब्ध करा रही है।

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर युवक को चिकित्सा की बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए सरकार 'राइट टू हेल्थ' बिल पर काम कर रही है। जल्द ही इस बिल को राज्य में लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की दुनियाभर में सराहना की गई है। वर्तमान में लगभग 17 राज्यों ने इस योजना से प्रेरित होकर अपने यहां योजनाएं लागू कर रखी हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुद्ध पेयजल व स्वास्थ्य सरकार की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसमें हृदय रोग, कैंसर व किडनी जैसे रोगों के इलाज के लिए भी दवाइयां उपलब्ध करा रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी के लिए हृदय रोगों का उपचार कराना मुश्किल कार्य होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने श्री सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल राजकोट व अहमदाबाद के साथ एमओयू किया है। इसके अन्तर्गत राज्य के हृदय रोगियों का निःशुल्क इलाज अहमदाबाद व राजकोट में स्थित सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल में हो सकेगा। मरीजों व उनके परिजनों को आवागमन के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 हजार रुपये की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएम गहलोत ने कहा कि सत्य साई सेवा ट्रस्ट साई बाबा के संदेश व भावना को आगे बढ़ाते हुए आर्थिक रूप से कमजोर हार्ट के मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन गरीब लोगों को राहत देने वाला होता है। 

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा क्षेत्र में काम कर रहे निजी संस्थानों से अपील की कि वे चिकित्सा सेवा को व्यापार नहीं बनाकर इसे मानव सेवा का साधन बनाएं। मुख्यमंत्री बीपीएल जीवन रक्षा कोष जैसी पूर्व में लागू की गई योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थान सरकारकांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है