लाइव न्यूज़ :

किसानों को हर महीने 1,000 रुपये बिजली अनुदान देगी राजस्थान सरकार

By भाषा | Updated: February 25, 2021 21:11 IST

Open in App

जयपुर, 25 फरवरी राजस्थान सरकार ने श्रेणी विशेष के किसानों को बिजली बिल के मद में देय अनुदान को 833 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जिन किसानों का बिल मीटर के आधार पर आता है उन्हें 833 रुपये की जगह 1,000 रुपये तक प्रतिमाह एवं अधिकतम 10,000 रुपये की जगह 12,000 रुपये तक प्रतिवर्ष उनके बैंक खातों में डाले जाएंगे।

गहलोत के अनुसार उन्होंने बुधवार को विधानसभा में पेश बजट में यह प्रस्ताव किया है।

उन्होंने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने 2018 के विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से एक दिन पहले राजनीतिक लाभ के लिए किसानों को बिजली बिल पर 833 रुपये महीने अनुदान बैंक खाते में देना शुरू किया लेकिन इसकी कोई योजना नहीं बनाई और ना ही कोई वित्तीय प्रावधान किया था।’’

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, ‘‘हमारी सरकार ने महसूस किया कि किसान ऐसी मांग कर रहे हैं इसलिए मैंने बजट में घोषणा की है कि जिन किसानों का बिल मीटर के आधार पर आता है उन्हें 833 रुपये की जगह 1,000 रुपये तक प्रतिमाह एवं अधिकतम 10,000 रुपये की जगह 12,000 रुपये तक प्रतिवर्ष उनके बैंक खातों में डाले जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे