लाइव न्यूज़ :

स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता देगी राजस्थान सरकार

By भाषा | Updated: December 14, 2021 20:11 IST

Open in App

जयपुर, 14 दिसंबर राजस्थान सरकार कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता देगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 'कुन्नूर (तमिलनाडु) हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए झुंझुनूं, राजस्थान के सपूत स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप सिंह के परिजनों को राज्य सरकार ने एक करोड़ रूपये की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय किया है।'

गहलोत के अनुसार इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों के साथ है।

उल्लेखनीय है कि आठ दिसंबर को हुई इस दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और सशस्त्र बलों के 11 कर्मियों की मौत हो गई थी। दुर्घटना में जान गंवाने वाले सैन्य कर्मियों में राजस्थान के स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह भी थे। उनकी अंत्येष्टि उनके पैतृक गांव घरड़ाना खुर्द में की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए