लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार लोगों की एंटीजन जांच करवाएगी

By भाषा | Updated: May 12, 2021 15:30 IST

Open in App

जयपुर, 12 मई राजस्थान सरकार ने ग्रामीण इलाकों के लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण का जल्दी पता लगाने के लिए एंटीजन जांच करवाने का फैसला किया है ।राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डा रघु शर्मा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शर्मा ने कहा कि राज्य के ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है जो राज्य सरकार के लिए चिंता का कारण है। उन्होंने कहा कि हालात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने एंटीजन टेस्ट करवाने का फैसला किया है।

मंत्री ने कहा, ' सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य अस्पतालों में एंटीजन टेस्ट किए जाएंगे ताकि ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण की जांच हो सके। एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट आधे घंटे में आ जाती है। इसमें जो संक्रमित पाए जाने वालों को पृथक-वास में भेज कर उपचार शुरू कर दिया जाएगा जबकि जिन लोगों में लक्षण है लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आएगी उनकी आरटीपीसीआर जांच करवाई जाएगी।

मंत्री ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का ब्रिटेन स्वरूप (स्ट्रेन) पाया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य से भेजे गए जिनोम सिक्वेंसिंग के नमूनों की जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर जिनोम सिक्वेंसिंग का काम अब जयपुर में ही शुरू करने का फैसला किगया है। शर्मा ने कहा,' अब हम हमने फैसला किया है जिनोम सिक्वेंसिंग का काम जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में शुरू किया जाए। विभाग के अधिकारी इस काम में जुट गए हैं।'

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना वायरस के 2,05,730 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में इस घातक वायरस से अब तक कुल 5,994 लोगों की जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी