लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाए राजस्थान सरकार: पूनियां

By भाषा | Updated: November 6, 2021 14:36 IST

Open in App

जयपुर, छह नवंबर भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने शनिवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को डीजल व पेट्रोल पर मूल्य संवर्धित कर (वैट) कम करना चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

पूनियां ने कहा कि अगर राज्य सरकार वैट घटाती है तो लोगों को यह ईंधन 10 रुपये और सस्ता मिल सकता है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा,' डीजल और पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में कमी के मोदी सरकार के फैसले से आम आदमी को काफी राहत मिली है। गहलोत सरकार को वैट कम करना चाहिए ताकि राजस्थान में लोगों को पंजाब व हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों की तरह सस्ता ईंधन मिल सके।'

पूनिया ने कहा कि राज्य सरकार को जनहित में जल्द फैसला करना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'डीजल और पेट्रोल पर वैट घटाकर लोगों को राहत दी जाए। सिर्फ केंद्र सरकार के खिलाफ राजनीतिक बयानबाजी करने से कुछ नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह