लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार बांटेगी 10 लाख नए किसानों को बांटेगी फसली लोन  

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 7, 2019 20:23 IST

मंत्री उदय लाल आंजना ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ज्यादा से ज्यादा किसानों को सहकारी फसली लोन ढांचे के तहत आवश्यकतानुसार लोन उपलब्ध कराकर राहत देने के दिये गये निर्देशों की पालना में यह निर्णय किया गया है।

Open in App

राजस्थान के सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश में 10 लाख नए किसानों को सहकारी बैंकों के माध्यम से आगामी फसली चक्र में फसली लोन मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषक ऋण माफी योजना, 2019 के तहत जिन किसानों ने बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण करा लिया है ऐसे किसानों को वरीयता के आधार पर फसली लोन मुहैया कराया जाएगा।  

मंत्री आंजना ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ज्यादा से ज्यादा किसानों को सहकारी फसली लोन ढांचे के तहत आवश्यकतानुसार लोन उपलब्ध कराकर राहत देने के दिये गये निर्देशों की पालना में यह निर्णय किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमारे इस निर्णय से किसान को दोहरा लाभ होगा। किसान को उसकी आवश्यकता के अनुसार जमीन को रहन रखे बिना ही फसली लोन मिल सकेगा और साथ ही सहकारिता से जुड़ने के दूसरे सभी लाभ भी प्राप्त होंगे।  एक अप्रैल से 31 अगस्त तक खरीफ सीजन और एक सितम्बर से 31 मार्च तक रबी सीजन में किसानों को लोन वितरण किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि वे किसान जो लोन माफी के दायरे में आ रहे हैं, वे शीघ्र ही ई-मित्र केन्द्रों पर जाकर बायोमैट्रिक सत्यापन करा लें ताकि फसली लोन वितरण 2019-20 उन्हें प्राथमिकता के साथ लोन वितरित किया जा सके।  

रजिस्टार, सहकारिता डॉ. नीरज के पवन ने कहा कि हम सहकारी लोन ढांचे को मजबूती प्रदान करना चाहते हैं। इसलिये हम ज्यादा से ज्यादा किसानों को इससे जोड़ना चाहते हैं और हम इसके लिये आगामी फसली चक्र से नये 10 लाख किसानों को फसली लोन वितरित करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे सामने हाल ही में कई ऐसे प्रकरण सामने आये हैं इसके मद्देनजर यह निर्णय किया गया है कि किसी भी किसान का लोन प्राप्त करने का हक न छिने इसके लिये हमने बायोमैट्रिक सत्यापन को लोन वितरण प्रक्रिया में लागू किया है। इससे वास्तविक किसान को सहूलियत होगी और सहकारी संस्थाओं के साथ-साथ किसान की साख में भी बढ़ोतरी होगी।

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा