लाइव न्यूज़ :

अस्थायी आधार पर 300 पशु चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति करेगी राजस्थान सरकार

By भाषा | Updated: July 2, 2021 18:23 IST

Open in App

जयपुर, दो जुलाई राजस्थान सरकार पशु चिकित्सा व्यवस्था सुचारू करने के लिए तत्काल अस्थायी आधार पर 300 पशु चिकित्साधिकारियों की नियुक्त करेगी। पशुपालन मंत्री लालचन्द कटारिया ने यह जानकारी दी।

कटारिया ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 900 पशु चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि राज्य में पशु चिकित्सकों के काफी पद रिक्त हैं, जिससे योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि वित्त विभाग ने तत्काल अस्थायी आधार पर 300 पशु चिकित्साधिकारियों को नियुक्ति देने पर सहमति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिलेवार इन रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।

उल्लेखनीय है कि 900 पशु चिकित्साधिकारियों की भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से पिछले साल दो अगस्त को लिखित परीक्षा आयोजित कर परिणाम जारी किया जा चुका है। लेकिन प्रकरण उच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण आयोग की ओर से साक्षात्कार के लिए तिथियों का निर्धारण अभी लम्बित है। वर्तमान में विभाग में पशु चिकित्साधिकारियों के स्वीकृत पदों में से 50 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह