लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने आईपीएस टाक को निलंबित किया

By भाषा | Updated: September 7, 2021 00:26 IST

Open in App

जयपुर, छह सितंबर राजस्थान सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हिम्मत अभिलाष टाक को सोमवार को निलंबित कर दिया।

सिरोही के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक टाक पर जून महीने में ही शराब माफिया से गठजोड़ में संलिप्त होने का आरोप लगा था। उसके बाद टाक को सिरोही के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर किशनगढ़ में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र भेज दिया गया था।

सरकार ने टाक के खिलाफ शराब माफिया से मिलीभगत के आरोप को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच राजस्थान पुलिस के एसओजी व सतर्कता विभाग को सौंप दी थी।

कार्मिक विभाग द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, टाक के खिलाफ विभागीय जांच कार्रवाई विचाराधीन है, इसलिए राज्य सरकार ने अखिल भारतीय सेवाएं अनुशासन व अपील नियम 1969 के तहत आईपीएस टाक को निलंबित कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे