लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने कोरोना टीकाकरण की तैयारियां शुरू की

By भाषा | Updated: November 24, 2020 20:05 IST

Open in App

जयपुर, 24 नवम्बर कोरोना वायरस का टीका आने की सुगबुगाहट के बीच राजस्थान सरकार ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए तीन-स्तरीय प्रणाली गठित करने के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दी।

वहीं अधिकारियों ने निजी सहित सभी सम्बद्ध चिकित्सालयों से आंकड़े मांगे हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत कोरोना संक्रमण महामारी के नियंत्रण को लेकर बहुत गंभीर हैं। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से इसकी निगरानी और समन्वय के लिए तीन-स्तरीय प्रणाली गठित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

गहलोत ने इस बारे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एक प्रस्ताव का मंगलवार को अनुमोदन किया। इस प्रस्ताव के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के टीकाकरण की योजना और क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय संचालन समिति, टीकाकरण अभियान के सहज प्रबंधन के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यबल तथा जिला स्तर पर अभियान के संचालन और क्रियान्वयन के लिए संबंधित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कार्यबल गठित किया गया है।

राज्य स्तरीय संचालन समिति टीकाकरण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों और अन्तर-विभागीय मुद्दों पर समन्वय के साथ-साथ अभियान के लिए संसाधनों की उपलब्धता की योजना बनाएगी और उसे क्रियान्वित करेगी। वहीं टीकाकरण अभियान के जमीनी स्तर पर प्रबंधन और विभिन्न जिलों में पूरी प्रक्रिया का संचालन जिला टास्क फोर्स की देख-रेख में होगा।

इस बीच टीका आने के बाद इसे लगाने की प्राथमिकता तय करने के लिए आंकड़े लिए जा रहे हैं। इसके तहत निजी अस्पतालों को आंकड़े भिजवाने में तत्परता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (जयपुर प्रथम) डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि कोरोना का टीका आने के बाद इसे लगाए जाने की प्राथमिकता तय करने की तैयारियों के अंतर्गत विभिन्न्न चिकित्सा संस्थानों से आंकड़े लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत कोविड के कार्य में संलग्न कर्मचारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगवाए जाने पर विचार किया जा रहा है।

डा. शर्मा के अनुसार निजी चिकित्सा संस्थानों को इसे प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं और सभी चिकित्सा संस्थाओं से आंकड़ा मंगवाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी