लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने गौ संरक्षण पर 1,511.31 करोड़ रुपये खर्च किए

By भाषा | Updated: March 5, 2021 23:51 IST

Open in App

जयपुर, पांच मार्च मौजूदा राजस्थान सरकार के कार्यकाल में गौ संरक्षण पर अब तक 1511.31 करोड़ रुपये रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह खर्च मुद्रांक विक्रय और मदिरा विक्रय पर देय वैट पर गौ संरक्षण अधिभार से प्राप्त राशि में से किया गया है।

विधायक धर्मनारायण जोशी के पूरक प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि गौ संरक्षण के लिए तय प्रक्रियानुसार जैसे-जैसे मांग आती है, वैसे ही धन आंवटित कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय वर्ष 2015-2018 के दौरान गौ संरक्षण अधिभार से प्राप्त राशि में से वास्तविक खर्च काफी कम किया गया था।

इससे पहले धारीवाल ने विधायक जोशी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि राज्य सरकार को स्टांप ड्यूटी पर अधिभार से वर्ष 2015-2016 से 2020-2021 तक 1242 करोड़ 56 लाख 24 हजार रुपये प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया कि मदिरा की बिक्री पर देय वैट पर अधिभार से वर्ष 2018-2019 से 2020-2021 तक प्राप्त राजस्व राशि 1017 करोड़ 8 लाख 67 हजार रुपये है। इस तरह अधिभार से प्राप्त कुल राशि 2259 करोड़ 64 लाख 91 हजार रुपये है।

उन्होंने बताया कि अधिभार से प्राप्त हुई राशि में से 1500 करोड़ 46 लाख 43 हजार रुपये गौशाला सहायता, 3 करोड़ 44 लाख 61 हजार रुपये गौशाला विकास कार्य, 20 लाख रुपये गौशाला बायोगैस सहभागिता योजना, 7.20 करोड़ रुपये नंदीशाला जनसहभागिता योजना पर खर्च किए गए हैं। मंत्री ने बताया कि इस तरह कुल व्यय राशि 1511 करोड़ 31 लाख 4 हजार रुपये 86 रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान