लाइव न्यूज़ :

अपनी कमियों के लिए केंद्र पर दोषारोपण ना करे राजस्थान सरकार : कटारिया

By भाषा | Updated: May 14, 2021 20:18 IST

Open in App

जयपुर, 14 मई राजस्‍थान विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्‍द कटारिया ने राज्य में कोरोना कुप्रबंधन के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि उसके द्वारा अपनी कमियों के लिये केन्द्र सरकार पर दोषारोपण उचित नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों द्वारा केन्द्र सरकार की आलोचना से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। राजस्थान की जनता इस बात को समझती है कि आप अपने जिम्मे तो कोई काम करना नहीं चाहते और जो सारा काम कर रहा है, जो आपकी मदद कर रहा है (केन्द्र सरकार) उसी को रोज उठकर भला बुरा कह रहे हो, ऐसा करना बंद करो।’’

उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री यह कहते हैं कि इस लड़ाई को सब मिलकर लड़ेंगे तो इस प्रकार की बातें सवेरे उठते ही बोलना कहां तक उचित है।

कटारिया ने कहा कि राजस्थान की जनता को कम से कम यह तो बताओ कि क्या ऑक्सीजन की व्यवस्था करना, राज्य के अस्पतालों को ऑक्सीजन से जोड़ने का काम राज्य सरकार का नहीं था?

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वेंटीलेटर खराब आ गये हैं तो उसको वापस क्यों नहीं किया गया या समय रहते उस संबंध कार्रवाई करना क्या राज्य सरकार की जिम्मेदारी नहीं थी?’’

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री केयर फंड से उपलब्ध कराये गये खराब वेंटिलेटर्स की खरीद की जांच केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से करवाने की मांग की है।

गहलोत ने कल एक बयान में कहा था, ‘‘भारत सरकार ने प्रदेश को पीएम केयर फंड से 1900 वेंटिलेटर उपलब्ध करवाए थे। इन वेंटिलेटरों के इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भारत सरकार की थी। डॉक्टरों के मुताबिक इनमें से कई वेंटिलेटरों में तकनीकी कमियां हैं जिनके कारण इन्हें इस्तेमाल करना रोगियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे