लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण पर श्‍वेत पत्र जारी करे राजस्थान सरकार: राज्यवर्धन सिंह

By भाषा | Updated: June 4, 2021 19:03 IST

Open in App

जयपुर, चार जून भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राज्य में कोरोना बचाव के लिए लगाए जाने वाले टीकों की कथित बर्बादी को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और राज्य सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता का यह अधिकार है कि राजस्थान सरकार उन्हें जानकारी दे।

राठौड़ के अनुसार इस बारे में राज्य सरकार को एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।

उन्होंने जोधपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री द्वारा किये गये शिलान्यास की आलोचना करते हुए कहा कि वहां पर एक भव्य सभागार बनने जा रहा है जबकि अभी जरूरत हमारे नौजवानों को टीकाकरण की है।

भाजपा नेता ने कहा कि 125 करोड़ रुपये में लाखों नौजवानों का टीकाकरण संभव है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने 135 करोड़ 56 लाख रूपये की लागत के नौ विकास कार्यों का लोकार्पण व तीन आवासीय योजनाओं की शुरूआत तथा 17 करोड़ 64 लाख रूपये की लागत से 15 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि ब्लैंक फंगस के उपचार में काम आने वाले इंजेक्शन को राज्य सरकार बेच रही है और जनता को कह रही है हम आपको टीके नि:शुल्क उपलब्ध करवा रहे हैं।

राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार की चिंरजीवी योजना सिर्फ कागजों में है, नीचे जनता के पास नहीं पहुंची और अस्पताल इससे जुड़े हुए नहीं हैं।

इसके साथ ही उन्होंने राज्य के विभिन्न स्थानों पर टीके की खुराक कथित तौर पर कचरे में मिलने संबंधी खबरों को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे