लाइव न्यूज़ :

भर्तियों पर श्वेत पत्र जारी करे राजस्थान सरकार : भाजपा विधायक पूनियां

By भाषा | Updated: September 14, 2021 22:46 IST

Open in App

जयपुर, 14 सितंबर राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने राज्य में युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी के मुद्दे पर मंगलवार को विधानसभा में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ सरकार को घेरने का प्रयास किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायकों ने मांग की कि राज्य सरकार भर्तियों को लेकर श्वेत पत्र जारी करे। भाजपा के कई विधायकों ने सदन में रोजगार व बेरोजगारी भत्ते से जुड़े मुद्दों पर स्थगन प्रस्ताव लाना चाहा लेकिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने इसकी अनुमति नहीं दी। हालांकि, उन्होंने पूनियां, वासुदेव देवनानी, रामलाल शर्मा, अशोक लाहोटी व दीप्ति किरण माहेश्वरी को अपने अपने प्रस्ताव पर दो दो मिनट बोलने की अनुमति दी।

इस दौरान विधायक पूनियां ने राज्य में युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं कराए जाने तथा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिए जाने से उत्पन्न स्थिति का जिक्र करते हुए राज्य सरकार से इस संबंध में श्वेत पत्र जारी करने की मांग की और कहा कि बेरोजगारों के बारे में राजस्थान की सरकार अब तक कोई अधिकृत आंकड़ा नहीं दे पाई है।

पूनियां के अनुसार कांग्रेस ने अपने जनघोषणा पत्र में कहा था कि हम सत्ता में आएंगे तो ढाई लाख संविदाकर्मियों का कैडर बनाएंगे और उसके बाद उन्हें नियमित करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे लेकिन आज तक इस बारे में संविदाकर्मियों को कोई ठोस जवाब मिला नहीं है।

वहीं, भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने राज्य में सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षाएं निर्धारित समयावधि में आयोजित नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया। भाजपा विधायक अशोक लाहोटी ने राज्य में बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिए जाने तथा दीप्ति किरण माहेश्वरी ने राज्य में बेरोजगारों को किसी प्रकार का रोजगार उपलब्ध नहीं करवाए जाने व बेरोजगारी भत्ता नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?