लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने कहा : आंदोलनकारी गुर्जरों से बातचीत के दरवाजे खुले

By भाषा | Updated: November 2, 2020 20:39 IST

Open in App

जयपुर, दो नवंबर राजस्थान सरकार ने सोमवार को कहा कि आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे गुर्जरों से बातचीत के लिए उसके दरवाजे खुले हैं। इसके साथ ही सरकार ने कहा कि इस समस्या का समाधान केवल बातचीत से ही हो सकता है।

राज्य के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने इस मुद्दे पर सरकार की ओर से दिए गए एक बयान में यह बात कही। विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने सदन की ओर से आंदोलनकारियों से अपील की कि वे आकर से सरकार से बात करें और इस समस्या का समाधान निकालें।

इससे पहले शर्मा ने इस मामले में सरकार द्वारा अब तक की गयी पहलों से सदन को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधि मंडल ने 31 अक्तूबर को जयपुर में मंत्रिमंडलीय उपसमिति के साथ चर्चा की जिसमें 14 बिंदुओं पर सहमति बनी।

शर्मा ने कहा कि इसके बाद भी अगर संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला व उनके समर्थकों को लगता है कि कोई बिंदु या बात रह गयी तो वे आकर सरकार से बात करें। शर्मा ने कहा कि सरकार के दरवाजे बातचीत के लिए हमेशा खुले हैं और इस समस्या का समाधान पटरी पर बैठकर या सड़क मार्ग अवरुद्ध करने से नहीं बल्कि बातचीत से ही होगा। उन्होंने आंदोलनकारियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने व राज्य की कानून व्यवस्था का ध्यान रखने की अपील की।

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने सदन की ओर से आंदोलनकारियों से अपील की कि सरकार से वार्ता कर समाधान निकालें।

उल्लेखनीय है कि गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को बयाना में आंदोलन शुरू किया। अनेक युवा दिल्ली मुंबई रेल मार्ग की पटरियों पर बैठे हैं। कई सड़क मार्ग भी अवरुद्ध हैं। इस आंदोलन का नेतृत्व कर्नल बैंसला कर रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे