लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार का वृध्द किसानों को तोहफा, 1000 रुपये की पेंशन देने के नियम किए जारी

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 24, 2019 12:45 IST

सीएम गहलोत ने प्रदेश के अन्नदाता किसान के वृद्धावस्था में सम्मान के साथ जीवन-यापन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विधानसभा में इस योजना की घोषणा की थी। 

Open in App

राजस्थान के लाखों किसानों को लोन माफी का तोहफा देने के बाद एक और बड़ा कदम उठाया है। सूबे की अशोक गहलोत सरकार के द्वारा की गई घोषणा की अनुपालना में राजस्थान सामाजिक सुरक्षा वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन नियम, 2019 जारी कर दिए हैं। ये नियम 1 मार्च, 2019 से लागू होंगे। 

सीएम गहलोत ने प्रदेश के अन्नदाता किसान के वृद्धावस्था में सम्मान के साथ जीवन-यापन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विधानसभा में इस योजना की घोषणा की थी। 

वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना के तहत राजस्थान के मूल निवासी या फिर राजस्थान में रह रहे 55 वर्ष से अधिक आयु की लघु एवं सीमान्त महिला किसान एवं 58 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष किसान, जिनकी जीवन निर्वाह के लिए स्वयं की नियमित आय का कोई स्रोत नहीं हो, को 750 रुपये प्रतिमाह पेंशन के रूप में मिलेंगे। 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर कृषकों को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। 

प्रदेश में करीब 30 लाख लघु एवं सीमान्त श्रेणी के वृद्धजन किसान हैं, जिनमें से करीब 19 लाख किसान वर्तमान में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में करीब 11 लाख लघु एवं सीमान्त वृद्धजन किसान इस योजना का लाभ ले सकेंगे। योजना पर प्रतिवर्ष लगभग 990 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा लागू की जाएगी। योजना के लाभार्थी किसानों के लिए आवश्यक पात्रता संबंधी भूमि प्रमाण-पत्र निर्धारित प्रारूप में तहसीलदार अथवा अतिरिक्त तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा आवेदन के 30 दिन में सत्यापित किया जाना अनिवार्य होगा।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया