लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने दो महीने का पानी का बिल स्थगित किया

By भाषा | Updated: May 21, 2021 18:39 IST

Open in App

जयपुर, 21 मई कोरोना संकट के बीच राजस्थान सरकार ने सभी उपभोक्ताओं के दो महीने के पेयजल बिलों को स्थगित करने का फैसला किया है। उपभोक्ताओं को इन महीनों के लिए बिलों का भुगतान आगामी बिल में करना होगा।

सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, अप्रैल और मई के पेयजल बिलों का भुगतान स्थगित करने का निर्णय किया है। सरकार ने इसके साथ यह भी फैसला किया है कि अप्रैल, मई और जून 2021 में जल उपभोग की बकाया राशि तय समय पर जमा नहीं होने की स्थिति में किसी उपभोक्ता का पानी का कनेक्शन बंद नहीं किया जाएगा।

जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधांश पंत ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

इसके अनुसार गैरआवासीय और औद्योगिक उपभोक्ताओं के अप्रैल एवं मई 2021 के जल उपभोग के विरूद्ध स्थगित भुगतान को जुलाई 2021 के बिलों में समाहित किया जाएगा जबकि समस्त घरेलू उपभोक्ताओं की उक्त दो माह की स्थगित राशि को जुलाई एवं अगस्त 2021 (द्विमासिक आधार पर जारी बिल के माह चक्र अनुसार) के बिलों में समाहित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?