लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने विशेष विमान भेजकर मंगवाई ब्लैक फंगस की दवाएं

By भाषा | Updated: June 5, 2021 19:51 IST

Open in App

जयपुर, पांच जून राजस्थान सरकार ने ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाईकोसिस) की रोकथाम के लिए शनिवार को विशेष विमानों से दवाओं की 1000 और 1350 शीशियां मंगवायीं।

चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि 11 मई से भारत सरकार द्वारा ब्लैक फंगस के उपचार में काम आने वाले इंजेक्शन लिपोसोमोल एमफोटरसिन—8, 50 एमजी का आवंटन किया जा रहा है और राजस्थान को 11 मई से तीन जून तक केवल 16000 शीशियां आवंटित की गई थी। उन्होंने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्र सरकार से कोटा बढ़ाने के लिए लगातार चर्चा की गई जिस पर केंद्र सरकार ने चार जून को पहली बार एक साथ 13 हजार 350 शीशियां राजस्थान को आवंटित की।

चिकित्सा मंत्री ने बताया की दवा मंगाने के लिए तीनों स्तरों पर कार्य किया गया है। राज्य सरकार ने एक विशेष विमान दिल्ली से भेजा जो मुम्बई से 1000 शीशियों के बक्से लेकर जयपुर पहुंचा। इसके अलावा एक अलग विमान से 1350 शीशियां भी प्राप्त हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि शेष 9000 वाइल विशेष कोल्ड स्टोरेज कंटेनर में आगामी दो दिनों पहुंच जाएगी। इस तरह प्रदेश को दो दिनों में 14,350 शीशियां प्राप्त होंगी।

राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आरएमएससीएल) के प्रबंध निदेशक आलोक रंजन ने शनिवार शाम स्टेट हैंगर पर ये शीशियां प्राप्त की। उन्होंने बताया कि एक और कंपनी से लगभग 3000 वाइल शनिवार देर रात एयरपोर्ट पहुच जाएंगी। उन्होंने बताया कि आरएमएससीएल द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में 10,000 लिपिड़ एम्फोटेरिसिन इंजेक्शन के क्रयादेश पहले ही जारी किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पोसाकोनाजोल टेबलेट जिसका उपयोग स्टेप डाउन थेरेपी ओर अल्टरनेट चिकित्सा में होगा उसके लिए 5000 टेबलेट पहले ही एसएमएस चिकित्सालय एवं संभागीय मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध करवा दी गई हैं।

रंजन ने बताया कि इसके अलावा शनिवार को 10,000 पोसाकोनाजोल टेबलेट एवं 10,000 इंजेक्शन के भी क्रयादेश जारी किए गए हैं, जिसकी आपूर्ति एक सप्ताह में होने की संभावना है।उन्होंने बताया कि राजस्थान को आज तक कुल 29,350 पोसाकोनाजोल टेबलेट आवंटित हुई हैं जिनमें से 12, 802 प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि आरएमएससीएल द्वारा कुल 59,750 मात्रा के क्रयादेश जारी किये जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया