लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने अस्‍पतालों में उपलब्ध बेड की जानकारी आनलाइन की

By भाषा | Updated: April 25, 2021 20:55 IST

Open in App

जयपुर, 25 अप्रैल कोरोना वायरस के बढते मामलों के बीच राजस्‍थान सरकार ने राज्‍य भर में कोरोना का इलाज कर रहे सरकारी एवं निजी अस्‍पतालों में उपलब्‍ध बेड की जानकारी आनलाइन कर दी है। यह जानकारी ‘लाइव’ रहेगी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में उपलब्ध बेड के संबंध में ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया गया है।

इस ‘लाइव’ पोर्टल के माध्यम से राज्‍य के सभी अस्पतालों में उपलब्ध विभिन्न श्रेणी के बेड जैसे कि सामान्य बेड, ऑक्सीजन सुविधा वाले बेड तथा आईसीयू में वेंटिलेटर और वेंटिलेटर के बिना उपलब्ध बेड की जानकारी आसानी से मिल सकेगी । इस पोर्टल पर प्रत्येक अस्पताल के जिला स्तर पर प्रभारी तथा संबंधित जिले के प्रभारी और नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं ताकि किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में मरीज या उनके परिजनों द्वारा इन नंबरों पर संपर्क किया जा सके।

शर्मा ने कहा कि इस सूचना के सामने आ जाने पर मरीजों व उनके परिजनों को बेड ढूंढने में आ रही समस्याओं का निराकरण सुचारू रूप से हो सकेगा।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 15,809 नये मामले आये और संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़कर 5,14,437 हो गई है। वहीं 74 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्‍य में इस महामारी से अब तक 3601 लोगों की जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग