लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिये और पांबदिया लगा सकती है राजस्थान सरकार

By भाषा | Updated: December 31, 2021 17:23 IST

Open in App

जयपुर, 31 दिसंबर राजस्थान सरकार जयपुर में कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से राज्य में और पाबंदिया लगा सकती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक के दौरान अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिये ।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को जयपुर में कोरोना की स्थिति पर समीक्षा के लिये बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को जांच के दायरे को बढाने तथा अधिक पाबंधिया लगाने के लिये निर्देशित किया।

गहलोत ने सख्त लहजे में कहा कि यह राज्य की राजधानी का मामला है जिसे हलके में नहीं लिया जाना चाहिए अन्यथा स्थिति विस्फोटक हो सकती है क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले जयपुर में सामने आ रहे है।

राज्य में बृहस्पतिवार को कुल 252 कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में से राजधानी जयपुर में 185 सक्रिय मामले पाये गये थे, जिससे राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 773 और राजधानी जयपुर में सक्रिय मामलों की संख्या कुल 521 हो गई थी।

बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह ने स्कूलों को बंद करने का सुझाव दिया जबकि अन्य लोगों ने धार्मिक स्थलों को बंद करने, शादी समारोह में मेहमानों की संख्या कम करने सहित अन्य सुझाव दिये।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से सवाल किया कि पिछले 15 दिनों में सक्रिय मामलों की बढ़ती संख्या के बावजूद जांच के नमूनों की संख्या क्यों नही बढायी गयी । उन्होंने कहा कि जयपुर में प्रतिदिन लिये जा रहे जांच के नमूनों की संख्या स्थिर है जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने भी कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये स्कूलों को बंद करने, जांच के लिये नमूनों की संख्या बढाने और अन्य कड़े कदम उठाने का सुझाव दिया।

बैठक में मुख्यसचिव निरंजन आर्य, पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर समेत अन्य प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू