लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार बड़ा कदम उठाने पर कर रही विचार, नए जिलों के गठन की कर सकती हैं घोषणा

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 21, 2019 16:26 IST

चौधरी ने कहा कि उक्त समिति द्वारा रिपोर्ट साल 2018 में राज्य सरकार को प्रस्तुत कर दी गई है, जो परीक्षणाधीन है। उन्होंने पत्रों की प्रतियां और विवरण मय सूची को भी सदन की मेज पर रखा।

Open in App

राजस्थान सरकार नए जिलों के गठन के लिए विचार कर रही है। इसकी उम्मीद तब जागी है जब सूबे के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश में नए जिलों के गठन और पुनर्गठन के लिए उच्च स्तरीय समिति द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट का परीक्षण किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रशासनिक आवश्यकता और वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर उचित निर्णय लिया जायेगा। राजस्व मंत्री सदन में प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में विधायकों की ओर से पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सांभर, बालोतरा और ब्यावर के मामले में भी रिपोर्ट के आधार पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

इससे पहले विधायक निर्मल कुमावत के मूल प्रश्न के जवाब में मंत्री चौधरी ने कहा कि इस संबंध में समिति के गठन के लिए 20 जनवरी, 2014 को आदेश दिया गया था। उन्होंने समिति के सदस्यों के विवरण से संबंधित आदेश की प्रति सदन के पटल पर रखी। 

चौधरी ने कहा कि उक्त समिति द्वारा रिपोर्ट साल 2018 में राज्य सरकार को प्रस्तुत कर दी गई है, जो परीक्षणाधीन है। उन्होंने पत्रों की प्रतियां और विवरण मय सूची को भी सदन की मेज पर रखा।

मंत्री चौधरी ने कहा कि उच्च स्तरीय समिति द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट राज्य स्तर पर परीक्षणाधीन है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक आवश्यकता एवं वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर यथोचित निर्णय लिया जा जाएगा।

टॅग्स :राजस्थान सरकारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों