लाइव न्यूज़ :

बच्चों को ऑनलाइन गेम की लत से बचाने के लिए राजस्थान सरकार ने परामर्श जारी किया

By भाषा | Updated: September 19, 2021 17:26 IST

Open in App

जयपुर, 19 सितंबर राजस्थान सरकार ने बच्चों को ‘‘ऑनलाइन गेम’’ की लत से बचाने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों को परामर्श जारी किया है।

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा शनिवार को जारी परामर्श में कुछ तकनीकी उपाय सुझाए गये हैं, जो बच्चों की गतिविधियों और उनके गेम खेलने पर नजर रखने में मददगार होंगे।

अभिभावकों और शिक्षकों से कहा गया है कि वे नजर रखें कि बच्चे के व्यवहार में अचानक कोई असामान्य परिवर्तन तो नहीं आया है या पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा समय इंटरनेट, खास तौर पर सोशल मीडिया पर तो नहीं दे रहे हैं, या इसके बाद उनके व्यवहार में आक्रमकता तो नहीं है।

परामर्श में कहा गया है कि घर में इंटरनेट के उपयोग के दौरान ‘इंटरनेट गेटवे’ का उपयोग करें, ताकि बच्चों द्वारा इंटरनेट के उपयोग, उसके लॉगइन और उसके द्वारा देखी जाने वाली सामग्री की प्रभावी निगरानी की जा सके।

उसमें कहा गया है, यह सुनिश्चित करें कि बच्चा जिस कंप्यूटर का उपयोग करता है, वह एकांत में ना होकर घर में ऐसी जगह पर हो जहां सबकी नजर जाती हो।

परिषद की उपायुक्त सना सिद्दीकी ने कहा, ‘‘तकनीक के इस युग में बच्चों के बीच ऑनलाइन गेम बहुत लोकप्रिय हैं। कोरोना वायरस के कारण स्कूल बंद होने से बच्चे पहले के मुकाबले मोबाइल और इंटरनेट पर ज्यादा समय देने लगे हैं, जिसके कारण बच्चों में ऑनलाइन गेमिंग भी तेजी से बढ़ी है।’’

उन्होंने कहा कि बच्चों को ऑनलाइन गेम आसानी से उपलब्ध हैं और उन्हें खेलने के लिए घर में कंप्यूटर, टैब और मोबाइल इंटरनेट से जुड़े हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos