लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार का बेरोजगारों को तोहफा, भत्ते के आदेश किए गए जारी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 4, 2019 13:10 IST

सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए बेरोजगारी भत्ता करीब पांच गुना बढ़ाते हुए 3000 और 3500 रूपए प्रतिमाह करने की घोषणा की थी, जिसे लागू कर दिया गया है।

Open in App

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने किसान कर्ज माफी के बाद बेरोजगारी भत्ता देने के वादे को पूरा किया है। इसके लिए श्रम एवं नियोजन विभाग द्वारा बेरोजगारी भत्ते को देने के आदेश जारी कर दिए। सरकार ने बेरोजगारी भत्ते की बढ़ी हुई दरें 1 फरवरी, 2019 से लागू होंगी एवं नवीन दरों पर भुगतान एक मार्च से शुरू होगा।

बता दें, बीते दिनों सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए बेरोजगारी भत्ता करीब पांच गुना बढ़ाते हुए 3000 और 3500 रूपए प्रतिमाह करने की घोषणा की थी, जिसे लागू कर दिया गया है। सीएम गहलोत ने यह घोषणा 31 जनवरी, 2019 को थी।

एक लाख बेरोजगार को मिलेगा लाभ

राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के करीब एक लाख शिक्षित बेरोजगार युवाओं को लाभ मिलेगा, जबकि वर्तमान में इस योजना में 70 हजार युवाओं को लाभ मिल रहा है। इस महत्वाकांक्षी घोषणा की क्रियान्विति के लिए राज्य सरकार प्रतिवर्ष 524 करोड़ रुपए व्यय करेगी। राज्य सरकार ने जन घोषणा-पत्र को कैबिनेट की पहली ही बैठक में नीतिगत दस्तावेज का रूप प्रदान किया था। घोषणा पत्र में बेरोजगारी भत्ते को 3500 रुपए तक बढ़ाने का वादा किया था। 

अभी तक मिल रहा था इतना बेरोजगारी भत्ता

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार अक्षत योजना (राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना, 2012) के तहत 2 लाख रुपए तक की पारिवारिक वार्षिक आय वाले स्नातक पुरुष बेरोजगारों को अब 3000 रुपये और महिला व विशेष योग्यजन बेरोजगारों को 3500 रूपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। अक्षत योजना के तहत अभी प्रदेश में बेरोजगार पुरुषों को 650 रुपये और महिला व विशेष योग्यजन बेरोजगारों को 750 रुपए बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है।

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं