लाइव न्यूज़ :

उच्च शिक्षा को लेकर छह बिंदुओं पर ध्यान दे रही है राजस्थान सरकार : भाटी

By भाषा | Updated: March 16, 2021 23:16 IST

Open in App

जयपुर, 16 मार्च राजस्थान के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी ने मंगलवार को कहा कि उच्च शिक्षा को लेकर राज्य सरकार का ध्यान मुख्यतः छह बिन्दुओं पर है और वह कौशल विकास और ऑनलाइन शिक्षा पर जोर दे रही है।

भाटी विधानसभा में शिक्षा, कला एवं संस्कृति विभाग की अनुदान मांगों पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा को लेकर राज्य सरकार का ध्यान मुख्यतः छह बिन्दुओं पर है जिनमें शिक्षा की गुणवत्ता, प्रभावी और सुदृढ़ शिक्षण व सेवा, शिक्षा तक सबकी पहुंच, संस्थाओं में संसाधन व्यवस्था, विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण और ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था शामिल हैं।

चर्चा के बाद सदन ने शिक्षा, कला व संस्कृति की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित कर दीं।

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्ष में उच्च शिक्षा में राज्य के सकल नामांकन अनुपात में सत्र 2017-18 में राजस्थान का सकल नामांकन अनुपात 21.7 से बढ़कर सत्र 2019-20 में लगभग 25 प्रतिशत हो गया है। 2021-22 की बजट घोषणा में भी 28 नवीन राजकीय महाविद्यालय खोलने के साथ ही एमबीएम विश्वविद्यालय का बिल सदन में पुर्नस्थापित किया गया है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि सत्र 2020-21 में नव सृजित राजकीय महाविद्यालयों में अध्यापन व्यवस्था के लिए ‘‘विद्या संबलन योजना‘‘ शुरू की जा रही है। राज्यमंत्री ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग में नवाचार और कौशल विकास के लिए ई-कंटेट ट्रेनिंग वर्कशॉप, ज्ञान गंगा-विषय ज्ञान संवर्धन व शिक्षण कौशल प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न संस्थाओं से एमओयू क जरिये विद्यार्थियों में रोजगारोन्मुख क्षमता विकास एवं उद्यमिता प्रोत्साहन प्रशिक्षण आयोजित किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र