लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन की कमी को लेकर केंद्र पर गलत आरोप लगा रही है राजस्‍थान सरकार: मेघवाल

By भाषा | Updated: April 27, 2021 21:08 IST

Open in App

जयपुर, 27 अप्रैल केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मंगलवार को राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर राज्य में ऑक्सीजन व रेमडेसिविर की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर गलत आरोप लगाने का इल्ज़ाम लगाते हुए कहा कि गहलोत सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने का प्रयास कर रही है।

मंत्री ने डीजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा,“ केंद्र की भाजपा नीत मोदी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ काम करने वाली सरकार है, जबकि राजस्थान की गहलोत सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने का प्रयास कर रही है।”

उन्‍होंने कहा कि राजस्थान सरकार अस्पतालों के मूल बुनियादी ढांचे को दुरूस्त करने में भी असफल रही है, और पाईपलाईन से ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था भी अधिकतर अस्पतालों में उपलब्ध नहीं है।

मेघवाल ने कहा, “ऐसे समय पर जब पूरा देश इस वैश्विक महामारी से संघर्ष कर रहा है, तब राजस्थान के मुख्यमंत्री का ये कहना कि भाजपा सांप्रदायिकता की राजनीति करती है, उनकी हताशा और निराशा को व्यक्त करता है व जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश को दर्शाता है।”

मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा राज्‍य के लिए ऑक्सीजन व रेमडेसिविर कोटे के बारे में तथ्य भी संवाददाताओं के सामने रखे।

उन्‍होंने कहा कि कोरोना मरीजों के इलाज में सहायक साबित हो रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन का राजस्थान के लिए कोटा 26500 था जिसे राज्य सरकार की मांग पर बढ़ाकर 67000 कर दिया गया है अर्थात निर्धारित कोटे से 40500 ज्यादा कोटा आवंटित किया गया है।

इसी तरह राज्‍य का ऑक्‍सीजन का कोटा भी 65 टन से बढ़ाकर अब 265 मीट्रिक टन कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी