लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण फैसले किए: गहलोत

By भाषा | Updated: July 14, 2021 18:33 IST

Open in App

जयपुर, 14 जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि राज्य शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है और उनकी सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र प्रदेश को नयी ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं।

गहलोत बुधवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नवनिर्मित महाविद्यालय भवनों के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। राज्य सरकार के कदमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हमारी सरकार ने जिन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 12वीं कक्षा में 500 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं, उन्हें बालिका महाविद्यालय में क्रमोन्नत करने की बजट में घोषणा की है। इससे बालिकाओं को घर के नजदीक कॉलेज की सुविधा मिलेगी और उच्च शिक्षा में उनका नामांकन बढ़ेगा।

गहलोत ने कहा कि पहले राजस्थान शिक्षा, विशेषकर महिला शिक्षा के क्षेत्र में काफी पीछे था। आज राजस्थान सभी क्षेत्रों में प्रगति के पथ पर अग्रसर है। यहां शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हो रहे हैं। राज्य के 30 जिलों में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हो चुके हैं और इनमें से कई मेडिकल कॉलेज में पाठ्यक्रम शुरू हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने करीब 45 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 11 महाविद्यालय भवनों का लोकार्पण व करीब 12 करोड़ 67 लाख की लागत के दो महाविद्यालय भवनों का शिलान्यास डिजिटल माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि हमने राज्य में 123 नए कॉलेज खोलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिन कस्बों अथवा गांव की आबादी पांच हजार से अधिक है, वहां अंग्रेजी माध्यम के सरकारी स्कूल खोले जाएंगे।

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि वर्ष 2018 तक राज्य में 230 महाविद्यालय थे। हमारी सरकार बनने के बाद 123 नये महाविद्यालय खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बजट में घोषित 35 महाविद्यालयों में पढ़ाई इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 17 स्नातक स्तर के कॉलेजों को स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत किया गया है। 20 महाविद्यालयों में 27 नवीन संकाय खोले गए हैं, 14 स्नातक स्तर के महाविद्यालयों में 25 नये विषय तथा 25 स्नातकोत्तर स्तर के महाविद्यालयों में 33 नये विषय शुरू किए गए हैं।

कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल के साथ साथ सम्बद्ध विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, सीकर के विधायक राजेन्द्र पारीक, खण्डेला के विधायक महादेव सिंह खण्डेला, दौसा विधायक मुरारी लाल मीना, उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनिया, राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा, बामनवास विधायक इन्द्रा मीणा, सहाड़ा विधायक गायत्री देवी, खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल, पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया व पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां