लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने रेजीडेंट और इंटर्न डॉक्टरों के मानदेय में की वृद्धि

By भाषा | Updated: May 31, 2021 22:57 IST

Open in App

जयपुर, 31 मई राजस्थान सरकार ने रेजीडेंट डॉक्टरों के वजीफे (स्टाइपेंड) में बढ़ोत्तरी कर दी है और इस बारे में आदेश जारी किया गया है। चिकित्सा मंत्री ने इसकी जानकारी दी ।

चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि सीनियर रेजीडेंट का वजीफा 61 हजार रुपये से बढ़ाकर 70,150 रुपये, एमडी/एमएस प्रथम वर्ष का 48 हजार रुपये से बढ़ाकर 55,200 रुपये, द्वितीय वर्ष का 51 हजार रुपये से बढ़ाकर 58,650 रुपये और तृतीय वर्ष का वजीफा 53 हजार रुपये से बढ़ाकर 60,950 रुपये कर दिया गया है।

इसी तरह डीएम व एमसीएच डिग्री प्रथम वर्ष के रेजीडेंट्स का मानदेय 55 हजार रुपये से बढ़ाकर 63,250 रुपये, द्वितीय वर्ष के रेजीडेंट का मानदेय 57 हजार रुपये से बढ़ाकर 65,550 और तृतीय वर्ष के लिए ये 58 हजार रुपये से बढ़ाकर 66,700 रुपये कर दिया गया है।

शर्मा ने बताया कि एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न्स का वजीफा भी 7 हजार रुपये से बढ़ाकर 14 हजार रुपये कर दिया गया है। इन सभी श्रेणियों में मानदेय पर महंगाई भत्ता राजस्थान प्रशासनिक सेवा नियम, 2017 के अनुसार देय होगा।

रेजीडेंट और इंटर्न डॉक्टरों के मानदेय में ये वृद्धि 1 जून, 2021 से प्रभावी मानी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो