लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने कोविड प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद दी

By भाषा | Updated: April 10, 2021 19:58 IST

Open in App

जयपुर, 10 अप्रैल राजस्थान सरकार ने राज्य के बजट प्रस्तावों में किये गये वादे के अनुरूप कोविड-19 से प्रभावित 33 लाख परिवारों को पांच-पांच सौ रुपये की पहली किस्त जारी की है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘राज्य सरकार ने कोरोना से प्रभावित 33 लाख असहाय, निराश्रित व मजदूर परिवारों को पिछले साल तीन किस्तों में 3500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी। इस साल के बजट में इन परिवारों को दो किस्तों में एक-एक हजार रुपये देने की घोषणा की गई थी, जिसे पूरा करते हुए इन्हें पहली किश्त दे दी गई है।'

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संकट के इस समय में आम जनता के साथ खड़ी है।

गहलोत ने कहा, ‘‘बैंक खाताधारक लाभार्थियों के अकाउंट में और खाता ना होने पर लाभार्थी को नगद राशि प्रदान की गई है। कोविड के इस मुश्किल दौर में प्रदेश सरकार पूरी तरह आमजन के साथ खड़ी है। किसी भी परिस्थिति में प्रदेश सरकार किसी भी वर्ग को कोई कमी नहीं आने देगी।’’

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ डिजिटल माध्यम से एक बैठक की, इसमें मुख्यमंत्री गहलोत भी शमिल हुए।

गहलोत ने बैठक का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने सही कहा है कि "चुनावों, धार्मिक आयोजनों सबंधी सामूहिक समारोहों में बड़े पैमाने पर लोगों के जमा होने से कोरोना वायरस संक्रमण में तेजी आई है, जिसके लिए हम सभी कुछ हद तक जिम्मेदार हैं। हमें इस जिम्मेदारी को स्वीकार करने, राष्ट्रहित को स्वहित से ऊपर रखने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट