लाइव न्यूज़ :

मेडिकल ऑक्‍सीजन की आपूर्ति पर्याप्‍त एवं सुचारू रखने में जुटी राजस्‍थान सरकार

By भाषा | Updated: April 24, 2021 22:43 IST

Open in App

जयपुर, 24 अप्रैल राजस्‍थान में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार मेडिकल ऑक्‍सीजन की आपूर्ति सुचारू एवं सुनिश्चित करने के लिए जुट गई है। फिलहाल राज्‍य में ऑक्‍सीजन ढुलाई के लिए 20 से अधिक विशेष टैंकरों का इस्‍तेमाल किया जा रहा है जबकि 32000 और सिलेंडर अधिग्रहीत किए गए हैं। जोधपुर में ऑक्‍सीजन आपूर्ति के लिए भारतीय वायुसेना की सेवाएं ली गई हैं।

एक सरकारी प्रवक्‍ता ने कहा कि राज्य सरकार ने आक्सीजन मैनेजमेंट ग्रुप गठित किया है अैर आक्‍सीजन की मांग एवं आपूर्ति पर मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है।

प्रवक्‍ता के अनुसार सभी जिलों के उद्योग केंद्र और रीको के अधिकारी जिला प्रशासन के साथ मिलकर औद्योगिक इकाईयों के पास उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेंडरों का अधिग्रहण कर रहे हैं। औद्योगिक उपयोग के करीब 32 हजार ऑक्सीजन सिलेंडरों को चिकित्सकीय आक्सीजन के उपयोग में लेने हेतू जिला प्रशासन को सौंपने की प्रकिया जारी है।

राज्य में ऑक्सीजन ढुलाई के लिए 20 से अधिक विशेष टैंकर लगे हैं। रियल टाईम मॉनिटरिंग के लिए सभी टैंकरों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। साथ ही ऑक्सीजन ले जा रहे टैंकरों को सुरक्षा के पूरे रास्ते में पुलिस जाब्ता भी उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि संकट के इम समय में लोगों की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति हो सके। आगामी 23 दिनों में और अधिक टैंकर लगाए जाएंगे।

राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स खरीदने की अनुमति देकर कुल 190 लाख रुपये का बजट जारी किया है।

जोधपुर में चिकित्सकीय ऑक्‍सीजन की आपूर्ति के लिए भारतीय वायुसेना के सबसे बडे मालवाहक सी-17 ग्लोब मास्टर की सेवाएं ली गई हैं। इस विमान से 30 से 35 मीट्रिक टन आक्सीजन जामनगर से जोधपुर पहुंचाइ जाएगी।

प्रवक्‍ता ने कहा कि राज्य में जहां गत सप्ताह आक्सीजन की खपत 160 मीट्रिक टन थी जो कल बढकर 250 मीट्रिक टन हो गयी है जबकि 277 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सभी स्त्रोतों से उपलब्ध हो रही है।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 15,355 नये मामले आये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग