लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने तरल ऑक्सीजन की उपलब्धता, चिकित्सा ढांचे की बेहतरी के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: May 29, 2021 23:25 IST

Open in App

जयपुर, 29 मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस की पहली लहर से अच्छी तरह निपटने के साथ दूसरी लहर में भी बेहतरीन प्रबंधन करते हुए देशभर में उदाहरण पेश किया है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए राज्य में ऑक्सीजन उत्पादन, टीकाकरण और चिकित्सा बुनियादी ढांचे को और बेहतर करने की योजना बनायी जाए तथा किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहे।

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए समुचित वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री शनिवार रात को राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति की उच्च स्तरीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में कोरोना की तीसरी संभावित लहर का सामना करने की प्रभावी रणनीति तैयार की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के विभिन्न स्वरूप होने तथा तीसरी लहर और अधिक घातक होने की बातें सामने आ रही हैं। इसे लेकर देश-दुनिया में हो रहे शोध और अध्ययन को ध्यान में रखते हुए रणनीति तैयार की जाए।

चिकित्सा सचिव सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आई है। राज्य में 14 मई को उपचाराधीन मामले करीब दो लाख 12 हजार थे जो अब घटकर लगभग 56 हजार रह गए हैं। कुछ जिलों में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से भी कम हो गई है। केवल सात जिलों में ही अब भी संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ऊपर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे