लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने रूस से खरीदे ऑक्सीजन सांद्रक, पहली खेप पहुंचेगी आज

By भाषा | Updated: May 7, 2021 14:06 IST

Open in App

जयपुर, सात मई कोरोना वायरस संक्रमितों के इलाज के लिए सभी जरूरी उपकरण जुटाने की कोशिश कर रही राजस्थान सरकार ने रूस से ऑक्सीजन सांद्रक (कंसंट्रेटर)मंगवाए हैं। इसके अलावा वह चीन से भी ऑक्सीजन सांद्रक खरीद रही है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि रूस से 100 ऑक्सीजन सांद्रक की पहली खेप आज यहां पहुंचेगी।

प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए विदेशों से ऑक्सीजन सांद्रक मंगवाने के निर्देश दिए थे,इसके तहत 100 ऑक्सीजन सांद्रक की पहली खेप आज शाम यहां पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि सरकार चीन से भी इस तरह के सांद्रक मंगवा रही है।

प्रवक्ता के मुताबिक राजस्थान सरकार ने विभिन्न स्रोतों से ऑक्सीजन सांद्रक सहित अन्य जरूरी चिकित्सा उपकरण खरीदने की संभावना तलाशने के लिए पिछले दिनों एक उच्च स्तरीय समूह का गठन किया था जिसमें आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल, प्रीतम बी यशवंत व टीना डाबी शामिल हैं। यह समूह विदेशों से इस तरह की सामग्री खरीदने का प्रयास कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए