लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने कांवड़ यात्रा व अन्य धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: July 17, 2021 00:30 IST

Open in App

जयपुर, 16 जुलाई राजस्थान सरकार ने सावन में कांवड़ यात्रा व उसके बाद के महीनों में होने वाले अन्य धार्मिक आयोजनों पर रोक लगा दी है। सरकार ने कोरोना महामारी के मद्देनजर इन आयोजनों में भीड़ होने से संभावित संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया है।

राज्य के गृह विभाग ने इस बारे में दिशा निर्देश 'त्रिस्तरीय जन अनुशासन दिशा निर्देश 5.0' शुक्रवार रात जारी किए जो 17 जुलाई सुबह पांच बजे से लागू हो जाएंगे। इसके तहत सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर ईद व चातुर्मास से जुड़े आयोजनों पर रोक लगाई गई है।

दिशानिर्देश के अनुसार राज्य में फिलहाल सभी धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध है। आने वाले ऐसे आयोजनों के संदर्भ में स्थिति स्पष्ट करते हुए यह दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सावन महीने में होने वाली कांवड़ यात्राओं व इससे जुड़े जुलूस आदि की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह 21 जुलाई को ईद उल जुहा के दिन किसी भी सार्वजनिक व धार्मिक स्थान पर एकत्रित होकर इबादत करने की अनुमति नहीं होगी।

इसी तरह जैन मुनियों द्वारा चातुर्मास पर्व के आयोजन के दौरान भी किसी सार्वजनिक व धार्मिक स्थान पर भीड़ करने या आयोजन की अनुमति नहीं होगी। इसके अनुसार अन्य सभी धर्मावलंबियों के सभी धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध रहेगा। राज्य में स्विमिंग पूल अभी नहीं खुलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया